सीधे पेज पर जाएँ

RD एजेंट के लिए फ्री tool

पोस्ट ऑफिस RD कैलकुलेटर

तीन कैलकुलेटर जो RD का हिसाब post office की तरह निकालते हैं: maturity की रकम, किस्त पर late fee या advance rebate, और आपका commission। RD Agent ऐप के ही नियम।

RD maturity कैलकुलेटर

Post office का RD खाता पूरी अवधि तक उसी ब्याज दर पर चलता है जो खाता खुलने के महीने में थी। मासिक किस्त और खाता खुलने का महीना डालिए।

Maturity रकम

₹71,365.83

ब्याज दर
6.7% सालाना
Maturity
अक्टूबर 2031
आप जमा करेंगे
₹60,000
ब्याज मिलेगा
₹11,365.83

ब्याज हर तिमाही जुड़ता है, जैसे post office जोड़ता है: M = R × ((1 + i)ⁿ − 1) ÷ (1 − (1 + i)^(−1/3)), जहाँ R मासिक किस्त है, i = दर ÷ 400 और n = साल × 4।

Maturity के बाद RD को 5 साल और बढ़ाया जा सकता है; दर वही रहती है जो खाता खुलने के दिन थी।

खाता खुलने की तारीख के हिसाब से post office RD ब्याज दर

इस तारीख से खुले खातेसालाना दर
1 अक्टूबर 2023 6.7%
1 जुलाई 2023 6.5%
1 अप्रैल 2023 6.2%
1 अप्रैल 2020 5.8%
1 जुलाई 2019 7.2%
1 अक्टूबर 2018 7.3%
1 जनवरी 2018 6.9%
1 जुलाई 2017 7.1%
1 अप्रैल 2017 7.2%
1 अक्टूबर 2016 7.3%
1 अप्रैल 2016 7.4%
1 अप्रैल 2015 8.4%

दरें वित्त मंत्रालय की सूचना के अनुसार। नई दर सिर्फ़ उसके बाद खुले खातों पर लगती है।

RD late fee और advance rebate कैलकुलेटर

ग्राहक किस्त के साथ कितना देगा: देर वाले महीनों पर default fee, या 6 या ज़्यादा किस्तें एडवांस देने पर rebate।

ग्राहक देगा

₹1,515

किस्तें
₹1,500
Default (late) fee
+ ₹15
एडवांस किस्तें
0
Rebate
− ₹0

उदाहरण: ₹500 महीना, 3 महीने देर, 3 किस्तें भरीं → default fee ₹15, ग्राहक देगा ₹1,515।

उदाहरण: ₹500 महीना, 6 किस्तें एडवांस → rebate ₹50, ग्राहक देगा ₹2,950। 12 एडवांस पर rebate ₹200।

RD एजेंट commission कैलकुलेटर

MPKBY एजेंट को जमा की गई RD किस्तों पर commission मिलता है। डाक विभाग उसमें से TDS काटकर आपके खाते में भेजता है।

आपके खाते में आएगा

₹3,920

Commission
₹4,000
TDS कटा
− ₹80

विभाग हर lot का commission अलग निकालकर रुपये में round करता है, इसलिए आपके statement में कुछ रुपये का फ़र्क हो सकता है।

एजेंट जो पूछते हैं

अभी post office RD की ब्याज दर कितनी है?

अभी खुलने वाले खातों पर 6.7% सालाना। खाता maturity तक उसी दर पर चलता है जो खुलने के महीने में थी, बाद में दर बदले तब भी।

RD की late fee कैसे लगती है?

हर देर वाले महीने पर, मासिक किस्त के हर ₹100 पर ₹1। ₹500 का खाता 3 महीने देर से 3 किस्तें भरे तो ₹15 default fee लगेगी।

ग्राहक को rebate कब मिलता है?

जब एक साथ 6 या ज़्यादा किस्तें एडवांस में दी जाएँ: 6–11 किस्तों पर मासिक किस्त के हर ₹100 पर ₹10, 12 या ज़्यादा पर ₹40।

5 किस्तें छूटने पर क्या होता है?

खाता discontinued हो जाता है। ग्राहक post office में revive न करवाए तब तक portal उसकी किस्त नहीं लेता।

RD एजेंट को कितना commission मिलता है?

जमा की गई RD रकम का 4%, उसमें से 2% TDS कटकर। RD Agent ऐप हर lot का commission, TDS और बची रकम दिखाता है।

यह हिसाब हर खाते के लिए ऐप करेगा

RD Agent collection करते समय हर ग्राहक की default fee और rebate निकालता है, ₹20,000 तक के cash lot बनाता है और आपके commission का हिसाब रखता है — फ़ोन और कंप्यूटर दोनों पर।

ये कैलकुलेटर अंदाज़ा देते हैं। post office का हिसाब ही अंतिम है। यह इंडिया पोस्ट की वेबसाइट नहीं है।