सीधे पेज पर जाएँ
स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

RD Agent यूज़र गाइड

RD Agent फ़ोन ऐप और Windows डेस्कटॉप ऐप में हर काम कैसे करना है, उन्हीं शब्दों में जो ऐप में दिखते हैं।

नया • अक्टूबर 2026

RD Agent में नया क्या है

फ़ोन ऐप Play Store से update कीजिए; Windows डेस्कटॉप ऐप अपने आप update होता है।

DOP Sync में सारे खाते, 500 से ज़्यादा भी

Portal की list 500 खातों पर रुक जाती है। अब ऐप बाकी खाते account number से पढ़ता है, और हर Sync के आख़िर में दिखता है: Portal: N खाते · Synced: N। (फ़ोन ऐप 3.0.6 या नया, डेस्कटॉप 1.2.32 या नया।)

नए खाते, महीने का filter और print (डेस्कटॉप)

Accounts में: New this month, Opened between (किस महीने से किस महीने तक), sort Opened (Newest), और Print list / Excel — जो list आपने filter की है, वही print होती है।

All Accounts report

Reports → All Accounts में सारे खाते, total के साथ — print, PDF या Excel। डेस्कटॉप पर status, half, group और खुलने के महीने से filter भी कर सकते हैं।

Trends अब Reports में

हफ़्ते और महीने के charts Home से हटकर More → Reports → Trends में हैं। वहाँ “Accounts collected” का मतलब है उस हफ़्ते या महीने में जितने खातों का collection हुआ।

एक ग्राहक के सारे खाते एक lot में

Lot बनाते समय एक खाता चुनिए, ऐप उसी ग्राहक के बाकी खातों के लिए Add all पूछेगा। जो खाते lot में नहीं जा सकते, वे वजह के साथ छूट जाते हैं।

Discontinued खाते

जिस खाते की 5 या ज़्यादा किस्तें बाकी हैं, वह Discontinued दिखता है। Portal उसकी किस्त नहीं लेता, इसलिए वह lot में नहीं जाता। ग्राहक को post office जाकर खाता revive करवाना होता है।

Sub-group

Groups में Sub-group दबाकर group के अंदर group बनाइए — जैसे एक market area, और उसके अंदर एक व्यक्ति जो 4–5 ग्राहकों से पैसे लाता है।

Part payment

ग्राहक किस्त का कुछ हिस्सा ही दे, तो उसे Part payment में save कीजिए। हिस्से मिलकर पूरी किस्त बन जाएँ, तो वह एक किस्त बनकर lot के लिए तैयार हो जाती है।

Small Savings (SAS)

TD, MIS, NSC और KVP उसी ऐप में। Agency owner इसे More → Add Small Savings (SAS) से चालू करता है (फ़ोन ऐप 3.0.2 या नया)।

DOP.MIG Agent ID

DOP.MIG + 7 अंक वाले Agent ID से भी registration हो जाता है (फ़ोन ऐप 3.0.2 या नया)।

ऐप इंस्टॉल करें और अपनी एजेंसी बनाएँ

आपको चाहिए: एक Android फ़ोन, आपका मोबाइल नंबर और वह DOP एजेंट ID जिससे आप इंडिया पोस्ट एजेंट पोर्टल पर लॉगिन करते हैं।

  1. 1

    Google Play से RD Agent इंस्टॉल करें और अपनी भाषा चुनें: हिंदी, अंग्रेज़ी, मराठी या कन्नड़।

  2. 2

    साइन-इन स्क्रीन पर “अपनी एजेंसी का खाता बनाएं” दबाएँ। अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल भरें। इस ऐप के लिए नया पासवर्ड बनाएँ (कम से कम 8 अक्षर) और उसे दो बार लिखें। यह आपका DOP पोर्टल का पासवर्ड नहीं है।

  3. 3

    DOP / MPKBY एजेंट ID भरें: 19 अक्षर, जैसे DOP.MI1100010100001 (DOP. + 2 अक्षर + आपके डाकघर का 6 अंकों का PIN + 7 अंक)। इससे छोटा कोड स्वीकार नहीं होता।

  4. 4

    अगले स्टेप में PIN कोड आपकी एजेंट ID से अपने आप भर जाता है। अपना डाकघर चुनें और पता लिखें।

  5. 5

    “मोबाइल नंबर सत्यापित करें” दबाएँ, आपके मोबाइल नंबर पर आया कोड डालें, और आपका एजेंसी खाता बन जाएगा।

काम की सलाह: फ़्री ट्रायल रजिस्ट्रेशन के दिन से शुरू होता है और 3 महीने चलता है। ऐप पूछे तो नोटिफ़िकेशन की अनुमति दें, ताकि रिमाइंडर आप तक पहुँचें।
ज़रूरी: एक DOP एजेंट ID सिर्फ़ एक बार रजिस्टर हो सकती है। ऐप कहे कि ID पहले से रजिस्टर है, तो उसी खाते से साइन इन करें या सपोर्ट से संपर्क करें।

DOP पोर्टल सिंक

इंडिया पोस्ट एजेंट पोर्टल से हर RD खाता ऐप में लाएँ — नाम, मासिक राशि, देय तिथि और बैलेंस।

  1. 1

    More → DOP पोर्टल सिंक खोलें। इंडिया पोस्ट एजेंट पोर्टल (dopagent.indiapost.gov.in) ऐप के अंदर खुलेगा।

  2. 2

    अपना DOP एजेंट ID और पासवर्ड डालें — इस फ़ोन पर सेव किए हुए ऐप भर सकता है — और कैप्चा खुद भरें।

  3. 3

    लॉगिन के बाद पोर्टल पर Accounts → Enquire & Update खोलें।

  4. 4

    "मेरे खाते सिंक करें" दबाएँ। नए या बदले हुए खाते पूरे पढ़े जाते हैं, बाकी जल्दी जाँचे जाते हैं। "पूरा दोबारा स्कैन" हर खाते को फिर से पढ़ता है।

  5. 5

    सिंक पूरा होने तक स्क्रीन खुली रखें। ASLAAS नंबर भी पढ़े जाते हैं — हर खाते का एक बार।

  6. 6

    पोर्टल की लिस्ट 500 खातों पर रुक जाती है? स्क्रीन खुली रखें: ऐप ASLAAS रिपोर्ट पढ़कर बाकी खाते खाता नंबर से ढूँढ लेता है। आखिरी लाइन बताती है कि पोर्टल पर कितने खाते हैं और कितने सिंक हुए। पहली बार ज़्यादा समय लगता है।

काम की सलाह: लॉट बनाने से पहले और हफ़्ते में कम से कम एक बार सिंक करें, ताकि देय तिथि और बकाया महीने सही रहें।
ज़रूरी: लॉगिन और कैप्चा हमेशा आप खुद करते हैं। कुछ मिनट कुछ न करने पर पोर्टल लॉगआउट कर देता है — बस फिर से लॉगिन करें।

रोज़ का कलेक्शन

ग्राहक जो जमा करे वह दर्ज करें — डिफ़ॉल्ट फीस और रिबेट वैसे ही जैसे डाकघर निकालता है।

  1. 1

    कलेक्ट खोलें और शॉर्ट कोड या नाम से खोजें। रूट/ग्रुप या "वसूली बाकी / आंशिक / हो गई" से सूची छोटी करें।

  2. 2

    ग्राहक खोलें, खाते चुनें और किस्तें तय करें — ऐप बकाया महीने और चालू महीना सुझाता है।

  3. 3

    कुल राशि जाँचें: हर देर वाले महीने पर मासिक जमा के हर ₹100 पर ₹1 डिफ़ॉल्ट फीस, और 6 या ज़्यादा किस्तें एडवांस में देने पर रिबेट (6–11 पर मासिक जमा के हर ₹100 पर ₹10, 12 या ज़्यादा पर ₹40)।

  4. 4

    नकद या UPI चुनकर सेव करें। यह बिना इंटरनेट के भी चलता है।

  5. 5

    खाता या कलेक्ट स्क्रीन से ग्राहक को WhatsApp पर खाते की जानकारी या किस्त की याद भेजें।

  6. 6

    कुछ गलत दर्ज हो गया? ग्राहक के इतिहास में (या In Hand में) उस एंट्री पर टैप करें और उसे सुधारें या हटाएं।

  7. 7

    ग्राहक ने किस्त का सिर्फ़ कुछ हिस्सा दिया? ग्राहक के पेज पर "आंशिक भुगतान" दबाएँ। यह हाथ में रहता है (लॉट में नहीं जाता) और हिस्से पूरे होते ही अपने-आप पूरी किस्त बन जाता है।

  8. 8

    जिस खाते की 5 या ज़्यादा किस्तें बाकी हैं, उस पर "Discontinued" दिखता है: पोर्टल उसकी किस्त नहीं लेता, इसलिए जब तक ग्राहक डाकघर में खाता फिर से चालू न कराए, वह लॉट में नहीं जाता। उसका पैसा लेने से पहले ऐप पूछता है।

काम की सलाह: जिन खातों की देय तिथि 1–15 है और जो 15 तारीख के बाद जमा हों, उनका वह महीना देर माना जाता है: फीस लगती है और उस किस्त पर रिबेट नहीं मिलता।
ज़रूरी: कलेक्शन लॉट में जाने या डाकघर पहुँचने के बाद बदला नहीं जा सकता। सुधार एजेंसी मालिक करते हैं।

लॉट और डाकघर

कलेक्शन के पैसे को कैश लॉट में बदलें, DOP पोर्टल पर सेव करें और डाकघर में पोस्ट होने की तारीख दर्ज करें।

  1. 1

    लॉट → नया लॉट में पहले वे खाते दिखते हैं जिनका कलेक्शन हो चुका है। किस्तें चुनकर ड्राफ्ट बनाएँ — या "लॉट में अपने-आप बांटें" से एक बार में ₹20,000 तक के कैश लॉट बनाएँ (एक ग्राहक के खाते साथ रहते हैं)।

  2. 2

    ड्राफ्ट खोलकर "पोर्टल पर तैयार + सेव करें" दबाएँ। पोर्टल पर लॉगिन करें; ऐप आज की डिफ़ॉल्ट फीस और रिबेट फिर से निकालता है, हर खाता ढूँढता है और मेल खाती किस्तें पोर्टल पर सेव करता है।

  3. 3

    जब हर खाता सेव होकर पोर्टल से मेल खा जाता है, तो ऐप खुद लिस्ट सबमिट करता है: वह पोर्टल पर "Pay All Saved Installments" दबाता है (इससे सिर्फ़ लिस्ट सबमिट होती है — पैसा कहीं नहीं जाता) और रेफरेंस नंबर सेव कर लेता है।

  4. 4

    लॉट रिपोर्ट और सेल्फ डिक्लेरेशन (Excel या PDF) डाउनलोड करें। ASLAAS नंबर वैसे ही छपते हैं जैसे पोर्टल पर दिखते हैं।

  5. 5

    लॉट डाकघर में जमा करें, फिर "पोस्ट हुआ चिह्नित करें" दबाकर वह तारीख डालें।

  6. 6

    ग्राहक का एक खाता जोड़ते समय, अगर उसके और खाते हैं तो ऐप पूछता है: "सभी … जोड़ें" दबाकर उसके बाकी खाते भी इसी लॉट में डालें।

  7. 7

    इंटरनेट नहीं है? हमेशा की तरह कैश लॉट बनाएँ और "फ़ोन पर सेव करें" दबाएँ। ऑनलाइन होते ही यह सर्वर पर ड्राफ्ट लॉट बन जाता है; फिर लॉट में से उसे तैयार करें।

काम की सलाह: कई ड्राफ्ट तैयार हैं? "कई लॉट एक-एक करके तैयार करें" उन्हें बारी-बारी चलाता है और जो लॉट पूरा साफ़ न हो वहीं रुक जाता है।
ज़रूरी: एक कैश लॉट में ₹20,000 तक ही आ सकते हैं। अगर कोई खाता पोर्टल से मेल न खाए तो कुछ भी सबमिट नहीं होता: वे खाते छोड़ दिए जाते हैं और जाँचने के लिए दिखाए जाते हैं, फिर दोबारा "पोर्टल पर तैयार + सेव करें" दबाएँ।

रूट और पासबुक ग्रुप

खातों को वैसे ही रखें जैसे आपकी पासबुक के बंडल रखे हैं — इलाके, गली या कलेक्शन के दिन के हिसाब से।

  1. 1

    कलेक्शन मार्ग (ग्रुप) टैब खोलें और हर इलाके या रूट का एक ग्रुप बनाएँ।

  2. 2

    "१ला व २रा पखवाड़ा" दबाएँ — 1–15 और 16–अंत के ग्रुप बनते हैं और खाते देय तिथि के हिसाब से अपने-आप बँट जाते हैं।

  3. 3

    किसी खाते को उसकी खाता स्क्रीन या ग्रुप सूची से दूसरे ग्रुप में ले जाएँ।

  4. 4

    कलेक्ट में कोई ग्रुप चुनें तो सिर्फ़ उसी रूट के ग्राहक दिखेंगे।

  5. 5

    ग्रुप के अंदर छोटा बंडल चाहिए, जैसे एक व्यक्ति जो कई ग्राहकों के पैसे लाता है? ग्रुप पर "उप-समूह" दबाएँ, नाम दें, फिर उसमें खाते जोड़ें।

काम की सलाह: जितने पासबुक बंडल आप साथ ले जाते हैं, हर बंडल का एक ग्रुप बनाएँ — तब कलेक्ट में एक ग्रुप यानी एक थैला।

रिपोर्ट और प्रिंट

दिन के अंत की शीट, लेजर, लॉट का सार और आपकी पूरी खाता-बुक: PDF, Excel या WhatsApp मैसेज के रूप में।

  1. 1

    More → रिपोर्ट खोलें और रिपोर्ट चुनें। जहाँ पूछे वहाँ तारीख या महीना चुनें।

  2. 2

    "शेयर करें" दबाकर PDF, Excel फ़ाइल या WhatsApp मैसेज भेजें।

  3. 3

    "All Accounts" में पोर्टल पर दिखने वाला हर खाता ग्रुप के हिसाब से आता है, अगली देय तारीख, स्थिति और मैच्योरिटी के साथ: आपकी पूरी बुक कागज़ पर।

  4. 4

    चार्ट (ट्रेंड्स) रिपोर्ट में सबसे ऊपर हैं।

  5. 5

    कंप्यूटर पर (doprdsoftware.com/app → Accounts) लिस्ट को स्थिति, पखवाड़ा, ग्रुप या खाता खुलने के महीने से छाँट सकते हैं, फिर "सूची प्रिंट करें" या Excel दबाकर ठीक वही लिस्ट छापें।

काम की सलाह: दिन के अंत में Daily Collection रिपोर्ट खोलें: "नकद मिलान" नोट गिनने में मदद करता है और बताता है कि वे मेल खाते हैं या नहीं।

छोटी बचत (SAS)

ग्राहकों के TD, MIS, NSC, KVP और डाकघर की दूसरी बचत: हर निवेश दर्ज करें, पैसा जमा करें और देखें क्या मैच्योर हो रहा है।

  1. 1

    More → छोटी बचत (SAS) खोलें।

  2. 2

    "नया निवेश" दबाएँ, ग्राहक चुनें (या "नया ग्राहक जोड़ें") और योजना चुनें, सब एक बार जाँचें और सेव करें। यह बिना इंटरनेट के भी चलता है।

  3. 3

    डाकघर में पैसा जमा करने के बाद "जमा करें" दबाएँ, जो जमा किया उस पर टिक करें और सेव करें। डाकघर जब खाता नंबर दे, तब हर एक का नंबर डालें।

  4. 4

    "SAS अलर्ट" बताता है क्या मैच्योर हो गया, अगले 30 दिन में क्या मैच्योर होगा और इस हफ़्ते कौन सा ब्याज देना है।

  5. 5

    "SAS कमीशन" महीने-दर-महीने अपेक्षित, मिला हुआ और बाकी कमीशन दिखाता है।

काम की सलाह: पहले से SAS ग्राहक हैं? एजेंसी के मालिक More → "Excel से import" से सबको एक साथ ला सकते हैं।

ऑफलाइन मोड और सुरक्षा

नेटवर्क न हो तब भी कलेक्शन करते रहें; एंट्री फ़ोन पर सुरक्षित इंतज़ार करती है और अपने-आप अपलोड हो जाती है।

  1. 1

    सिग्नल नहीं? हमेशा की तरह कलेक्शन दर्ज करें — वह आउटबॉक्स में इंतज़ार करता है।

  2. 2

    फ़ोन ऑनलाइन होते ही आउटबॉक्स सब अपने-आप अपलोड कर देता है। More → आउटबॉक्स में बाकी एंट्री दिखती हैं।

  3. 3

    ऐप "आखिरी सिंक …" दिखाता है — यह फ़ोन आखिरी बार सर्वर से कब जुड़ा था।

  4. 4

    सेटिंग्स में ऐप लॉक (पिन व फ़िंगरप्रिंट) चालू करें, ताकि कोई और आपकी बही न खोल सके।

काम की सलाह: साइन आउट करने से आउटबॉक्स नहीं मिटता — फिर से साइन इन करने पर वह अपलोड हो जाता है।
ज़रूरी: आउटबॉक्स में एंट्री बाकी हों तो ऐप कभी अनइंस्टॉल न करें और उसका डेटा न मिटाएँ — जो पैसे की एंट्री अपलोड नहीं हुई वह खो जाएगी।

ऐप में और क्या है

  • WhatsApp रसीद: वसूली सेव करने के बाद “WhatsApp पर रसीद भेजें” दबाएँ। आपका अपना WhatsApp तैयार संदेश के साथ खुलता है और Send आप दबाते हैं। संदेश में आपकी DOP एजेंट ID कभी नहीं होती।
  • रिपोर्ट: More → रिपोर्ट में दिन का हिसाब, लॉट का सार और ग्राहक पासबुक मिलते हैं; इन्हें PDF या Excel में शेयर करें।
  • होम: हाथ में कितना कैश और UPI है और कितना पहले से लॉट में जा चुका है, यह होम पर दिखता है।
भाग 2 • Windows PC / लैपटॉप

Windows डेस्कटॉप ऐप

डेस्कटॉप ऐप में वही मोबाइल नंबर और पासवर्ड चलता है जो फ़ोन ऐप में है, और वही खाते, वसूली और लॉट दिखते हैं।

1

इंस्टॉल और सेटअप

RD-Agent-Desktop-Setup.exe डाउनलोड करें और फ़ाइल पर डबल-क्लिक करके इंस्टॉल करें। Windows Defender SmartScreen (“Windows protected your PC”) दिखे तो “More info” और फिर “Run anyway” पर क्लिक करें।

2

एजेंसी लॉगिन और पोर्टल लॉगिन

डेस्कटॉप के शॉर्टकट से ऐप खोलें:

  • अपना एजेंसी मोबाइल नंबर और पासवर्ड डालकर साइन इन करें।
  • पहली बार इंडिया पोस्ट पोर्टल की विंडो में अपनी एजेंट ID और पासवर्ड (और कैप्चा) डालकर लॉगिन करें। लॉगिन सफल होने पर ऐप उन्हें अगली बार के लिए याद रखता है — इस कंप्यूटर में और एन्क्रिप्टेड रूप में आपके एजेंसी खाते में, ताकि वे अपने आप भर सकें।
3

अपने ग्राहक खाते ऐप में लाएँ (DOP Sync)

इंडिया पोस्ट एजेंट पोर्टल ऐप के अंदर खुलता है। वहाँ अपनी एजेंट ID और पासवर्ड से लॉगिन करें (सेव हों तो अपने आप भर जाते हैं) और कैप्चा खुद टाइप करें। फिर “Sync” टैब खोलें:

  • “Sync my accounts” पर क्लिक करें। नए या बदले हुए खाते पूरे पढ़े जाते हैं और बाकी जल्दी से जाँचे जाते हैं; चलते समय प्रोग्रेस विंडो दिखती है।
  • ग्राहकों के नाम, खाता नंबर, मासिक राशि और अगली देय तिथि आपके एजेंसी खाते में सेव होते हैं; ASLAAS नंबर भी पढ़े जाते हैं।
  • “Full re-scan” हर खाता दोबारा पढ़ता है — तभी इस्तेमाल करें जब आँकड़े गलत लगें।
  • कुछ मिनट कुछ न करने पर पोर्टल लॉगआउट कर देता है। बस दोबारा लॉगिन करें।
4

लॉट बनाना (₹20,000 तक के कैश लॉट)

फ़ोन या डेस्कटॉप पर वसूली दर्ज होने के बाद डैशबोर्ड में Lots खोलें:

  • “Auto-split into lots” पर क्लिक करें — जमा हुई सारी रकम के एक साथ ₹20,000 तक के कैश लॉट बन जाते हैं (एक ग्राहक के खाते साथ रहते हैं)। या “New lot” में खाते और किस्तें खुद चुनें।
  • डिफ़ॉल्ट फ़ीस और रिबेट ऐप खुद निकालता है। लॉट का कुल जाँचकर “Create Lot” पर क्लिक करें — लॉट Draft के रूप में सेव होता है।
  • चेक लॉट (बीटा): ग्राहकों के अपने चेक DOP चेक / नॉन-DOP चेक लॉट में जाते हैं — उन्हें “Auto-split into lots” से बनाएँ और सबमिट करने से पहले DOP पोर्टल पर हर पंक्ति जाँचें (नीचे सवाल-जवाब देखें)।
5

इंडिया पोस्ट पोर्टल पर लॉट सबमिट करना

“Lot Submit” टैब खोलें, “Load lots” पर क्लिक करके एक ड्राफ़्ट चुनें। पोर्टल पर लॉगिन करें (कैप्चा आप डालते हैं), फिर “Prepare + Save on portal” पर क्लिक करें:

  • हर खाते के लिए ऐप डिफ़ॉल्ट फ़ीस और रिबेट पोर्टल से मिलाता है और मेल खाने वाली किस्तें सेव करता है। जिन खातों के आँकड़े अलग हैं वे छोड़ दिए जाते हैं और सूची में दिखते हैं, ताकि आप उन्हें देख सकें।
  • फिर ऐप पोर्टल पर लिस्ट सबमिट करता है। पोर्टल का “Pay All Saved Installments” सिर्फ़ लिस्ट सबमिट करता है — पैसा कहीं नहीं जाता; नकद आप बाद में डाकघर में जमा करते हैं। Reference Number लॉट पर सेव हो जाता है। ऐप उसे पढ़ न पाए तो बॉक्स में लिखकर “Sync →” पर क्लिक करें।
  • Lot Report और Self-Declaration (Excel या PDF) डाउनलोड करें, लॉट और नकद डाकघर में जमा करें, फिर उस तारीख के साथ लॉट को posted मार्क करें।
भाग 3

फ़्री ट्रायल

हर नई एजेंसी को रजिस्ट्रेशन के दिन से 3 महीने का फ़्री ट्रायल मिलता है। ट्रायल में कुछ भी नहीं देना होता।

ट्रायल के बाद ऐप में सालाना प्लान चुनें: More → सब्सक्रिप्शन प्लान। प्लान सिर्फ़ आपकी मासिक बुक (आपके सभी खातों की मासिक जमा राशि का जोड़) पर निर्भर करता है, खातों की संख्या पर नहीं। हर प्लान फ़ोन और Windows डेस्कटॉप दोनों पर चलता है।

ट्रायल चलते हुए प्लान लेने पर फ़्री दिन नहीं जाते: प्लान का साल ट्रायल खत्म होने के बाद शुरू होता है। भुगतान से पहले चेकआउट स्क्रीन पर तारीखें दिखती हैं।

ट्रायल या प्लान खत्म होने पर भी आपका डेटा सुरक्षित रहता है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल और मदद

क्या RD Agent इंडिया पोस्ट का आधिकारिक ऐप है?

नहीं। RD Agent, RD / MPKBY एजेंटों के लिए बना एक स्वतंत्र सॉफ़्टवेयर है; इसे इंडिया पोस्ट ने नहीं बनाया है और न ही इसे मान्यता दी है। इंडिया पोस्ट एजेंट पोर्टल पर लॉगिन आप खुद करते हैं और कैप्चा खुद डालते हैं। फ़ोन पर आपका DOP पासवर्ड सिर्फ़ आपके फ़ोन में रहता है।

UPI से मिला पैसा कैसे दर्ज करें?

सेव करते समय भुगतान का तरीका UPI चुनें। होम पर हाथ में नकद और UPI अलग-अलग दिखते हैं, और यह भी कि कितना लॉट में लग चुका है।

डिफ़ॉल्ट फीस कैसे निकलती है?

मासिक जमा के हर ₹100 पर ₹1, हर देर वाले महीने के लिए। 1–15 तारीख वाले खाते 15 के बाद देर माने जाते हैं; 16–अंत वाले खाते महीना खत्म होने के बाद ही।

रिबेट कब मिलता है?

जब एक साथ 6 या ज़्यादा किस्तें एडवांस में दी जाएँ: 6–11 किस्तों पर मासिक जमा के हर ₹100 पर ₹10, 12 या ज़्यादा पर ₹40। देर वाली किस्तें नहीं गिनी जातीं। ये सामान्य दरें हैं — इस्तेमाल होने वाली दरें सेटिंग्स में दिखती हैं।

कैश लॉट कितना बड़ा हो सकता है?

₹20,000 तक। "लॉट में अपने-आप बांटें" इस सीमा के अंदर लॉट बना देता है।

क्या पोर्टल का "Pay All" पैसा जमा कर देता है?

नहीं — वह पोर्टल पर सिर्फ़ लिस्ट सबमिट करता है (हर खाता सेव होने पर ऐप उसे आपके लिए दबा देता है)। नकद और लिस्ट आप डाकघर में जमा करते हैं; उसके बाद लॉट को पोस्ट हुआ चिह्नित करें।

मेरे पास स्टाफ है — उनका नकद मुझ तक कैसे आता है?

Elite Agency प्लान में स्टाफ "मेरा नकद" में "मालिक को सौंपें" दबाता है और आप टीम में पुष्टि करते हैं। पुष्टि होने तक नकद उनके पास ही गिना जाता है।

ASLAAS नंबर खाली क्यों है?

एक बार DOP सिंक चलाएँ — ऐप हर खाते का ASLAAS नंबर पोर्टल से पढ़ता है। जिन खातों पर पोर्टल "Applied" दिखाता है, उनका नंबर अभी नहीं बना है।

गलत एंट्री कैसे हटाएं या सुधारें?

ग्राहक (या In Hand) खोलें और एंट्री पर टैप करें। कारण चुनें — गलत एंट्री, दो बार एंट्री हुई, गलत खाता या गलत रकम — फिर "यह एंट्री हटाएं" दबाएं, या किश्तें/रकम बदलकर सेव करें। हटाई गई एंट्री कहीं नहीं गिनी जाती और उसी एंट्री से बहाल की जा सकती है। यह सिर्फ एजेंसी मालिक कर सकता है। लॉट में शामिल एंट्री पहले लॉट से हटानी होगी, और पोस्ट ऑफिस पहुंच चुकी रकम सिर्फ सुधारी जा सकती है, हटाई नहीं।

मेरा DOP एजेंट ID DOP.MIG से शुरू होता है। क्या ऐप चलेगा?

हाँ। उसे वैसा ही डालें जैसा पोर्टल पर दिखता है: DOP.MIG और उसके बाद 7 अंक।

मेरी पोर्टल लिस्ट 500 खातों पर रुकती है। क्या बाकी खाते सिंक होते हैं?

हाँ। DOP सिंक बाकी खाते खाता नंबर से ढूँढ लेता है। बंद और मैच्योर हुए खाते छोड़ दिए जाते हैं, इसलिए दिखने वाली गिनती आपके चालू खातों की है। बीच में पोर्टल लॉगआउट हो जाए तो फिर से सिंक दबाएँ: कुछ नहीं खोता।

"Discontinued" का क्या मतलब है?

5 या ज़्यादा किस्तें बाकी हैं। पोर्टल किस्त नहीं लेता, इसलिए जब तक ग्राहक डाकघर में खाता फिर से चालू न कराए, वह लॉट में नहीं जाता।

क्या मेरा प्लान खातों की गिनती पर निर्भर है?

नहीं। प्लान सिर्फ़ आपकी मासिक बुक पर निर्भर है, यानी सभी मासिक रकमों का जोड़। More → सब्सक्रिप्शन प्लान देखें।

ग्राहक का चेक कैसे लें और जमा करें? (बीटा)

ग्राहक के पेज पर चेक चुनें, फिर उनके POSB चेक के लिए डाकघर (DOP) या दूसरा बैंक। 6 अंकों का चेक नंबर और चेक पर छपा खाता नंबर डालें (दूसरे बैंक के लिए बैंक का नाम भी)। चेक ठीक उतनी ही रकम का होना चाहिए जितना कुल दिख रहा है — कुछ नकद और कुछ चेक नहीं चलता; एक चेक से परिवार के कई खाते भरे जा सकते हैं।
फिर चेक लिस्ट बनाएँ: लॉट → नया लॉट → DOP चेक / नॉन-DOP चेक, या “लॉट में अपने-आप बांटें” — एक चेक लिस्ट में ज़्यादा से ज़्यादा 50 पंक्तियाँ होती हैं और रकम की कोई सीमा नहीं (कैश लिस्ट ₹20,000 तक ही)। तैयार करें पोर्टल पर हर पंक्ति का चेक भरता है; पंक्तियाँ जाँचें, “Pay All Saved Installments” खुद दबाएँ और रेफ़रेंस सेव करें। चेक, लिस्ट की 2 प्रिंट प्रतियों के साथ डाकघर में जमा करें।
चेक हमेशा ग्राहक का अपना होता है — एजेंट अपने खाते से जमाकर्ता के लिए भुगतान नहीं कर सकता।
बीटा: चेक लिस्ट नई सुविधा है। ऐप एक बार एक छोटी सूचना स्वीकार करने को कहता है; “Pay All Saved Installments” दबाने से पहले DOP पोर्टल पर हर पंक्ति जाँचें। चेक लौट आए तो जमा नहीं होता — उसे ग्राहक और डाकघर के साथ सुलझाएँ।

सेटअप में मदद कैसे मिलेगी?

WhatsApp पर लिखें: +91 9673918842 या ईमेल करें: support@doprdsoftware.com। सपोर्ट का समय: सोम–शनि, सुबह 9 से शाम 6।

शुरू करने में मदद चाहिए?

पहले DOP Sync और पहले लॉट में मदद के लिए हमारी सपोर्ट टीम WhatsApp पर है।

WhatsApp पर बात करें (+91 9673918842)